दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए इस सीजन में 70 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत मुख्यमंत्री ने आज शालीमार बाग के एक सरकारी स्कूल में अपनी मां की याद में सिंदूर का पौधा लगाया। सुश्री गुप्ता ने कहा कि दिल्ली शिक्षा विभाग और स्कूल ‘एक पेड़ मां के नाम’ की दूसरी श्रृंखला में भाग ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने कभी भी इस परियोजना को आगे नहीं बढ़ाया।
Site Admin | जून 9, 2025 1:34 अपराह्न
दिल्ली सरकार ने पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए इस सीजन में 70 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
