अक्टूबर 16, 2024 7:46 अपराह्न | Delhi

printer

दिल्ली सरकार ने अनाधिकृत कॉलोनियों में रह रहे लोगों को बिजली कनेक्शन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र-एनओसी प्राप्‍त करने की आवश्‍यकता को समाप्‍त कर दिया है

दिल्ली सरकार ने अनाधिकृत कॉलोनियों में रह रहे लोगों को बिजली कनेक्शन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र-एनओसी प्राप्‍त करने की आवश्‍यकता को समाप्‍त कर दिया है। मुख्‍यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस वार्ता में इस निर्णय की आज घोषणा की। इस दौरान उन्‍होंने रेखांकित किया कि इससे पहले लोगों को दिल्‍ली विकास प्राधिकरण-डीडीए से एन ओ सी प्राप्‍त करना अनिवार्य था जिसके कारण उन्‍हें लम्‍बी कागजी कार्यवाही और भ्रष्‍टाचार जैसी परेशानियां झेलनी पड रही थीं। सुश्री आतिशी ने बताया कि अब इन कॉलोनियों में बिना एनओसी के 15 दिन में बिजली कनेक्शन मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से राजधानी के एक हजार सात सौ 31 अनाधिकृत कालोनियों के निवासियों को लाभ मिलेगा।