अप्रैल 27, 2026 6:21 अपराह्न

printer

दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष ने 2026-27 के लिए एमसीडी में 14 विधायकों को किया मनोनीत

दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए दिल्ली नगर निगम का प्रतिनिधित्व करने के लिए राजधानी क्षेत्र की विधानसभा के 14 सदस्यों को मनोनीत किया।  इन सदस्यों में नरेला से विधायक राज करण खत्री, पटपड़गंज से विधायक रविंदर सिंह नेगी, मालवीय नगर से विधायक सतीश उपाध्याय और आम आदमी पार्टी विधायक सोम दत्त शामिल हैं।