मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 8, 2025 4:03 अपराह्न

printer

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव परिणाम की ताजा स्थिति के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने 27 सीटें जीती हैं और 21 सीटों पर उसके उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव परिणाम की ताजा स्थिति के अनुसार अभी तक 40 नतीजे घोषित हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 27 सीटें जीती हैं और 21 सीटों पर उसके उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं। आम आदमी को अभी तक 13 सीटें मिली हैं और 9 सीटों पर उसके उम्‍मीदवार आगे हैं।

     भारतीय जनता पार्टी ने आदर्श नगर, रिठाला, मंगोलपुरी, शालीमार बाग, शकूर बस्‍ती, त्रिनगर, वजीरपुर, मॉडल टाऊन, मोतीनगर, राजौरी गार्डन, हरीनगर, नजफगढ़, राजेन्‍द्र नगर, जंगपुरा, कस्‍तूरबा नगर, छत्‍तरपुर, संगम विहार, ग्रेटर कैलाश, पटपड़गंज, लक्ष्‍मीनगर, विश्‍वास नगर, कृष्‍णा नगर, गांधी नगर, रोहतास नगर और मुस्‍तफाबाद सीट जीत ली है।

    आम आदमी पार्टी ने किराड़ी, सुलतानपुर माजरा, सदर बाजार, चांदनी चौक, मटिया महल, बल्‍लीमारन, तिलक नगर, दिल्‍ली कैंट, अम्‍बेडकर नगर, तुगलकबाद, कोंडली, सीलमपुर और बाबरपुर सीट जीती है।

    दिल्‍ली के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव हार गए हैं। चुनाव हारने वाले आम आदमी पार्टी के अन्‍य नेताओं में सत्‍येन्‍द्र जैन और सौरभ भारद्वाज शामिल है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….