मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 28, 2025 1:53 अपराह्न

printer

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज किया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है।

भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रमुख नेता रोड शो, जनसभाएं और घर घर जाकर अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में यमुना जल के मुद्दे पर बहस तीखी हो गई है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली आने वाले यमुना के जल में हरियाणा सरकार जहर घोल रही है।

इस आलोचना को लेकर भाजपा ने दिल्‍ली में सत्‍ताधारी आम आदमी पार्टी पर जवाबी हमला किया है। भाजपा प्रवक्‍ता सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया को बताया कि स्‍वयं दिल्‍ली जल बोर्ड ने इस आरोप का खंडन किया है। इससे पता चलता है कि आम आदमी पार्टी पडोसी राज्‍य सरकार के खिलाफ निराधार आरोप लगा रही है।

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी इस मुद्दे पर आप के संयोजक अरविन्‍द केजरीवाल पर कटाक्ष किया है। उन्‍होंने कहा कि श्री केजरीवाल को यह स्‍पष्‍ट करना चाहिए कि पानी में किस तरह का जहर घोला गया।

इस बीच, आम आदमी पार्टी की वरिष्‍ठ नेता और दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी ने यमुना में अमोनिया के स्‍तर के मुद्दे पर मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त को पत्र लिखा है।

उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली जल बोर्ड के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी की टिप्‍पणी से यह स्‍पष्‍ट हो गया है कि बोर्ड के जल उपचार संयंत्रों का डिजाइन अमोनिया के केवल एक हिस्‍से प्रति मिलियन पीपीएम स्तर तक उपचार के लिए तैयार किया गया है। 

उन्होंने कहा कि उनकी टिप्‍पणी इस तथ्य की ओर भी इशारा करती है कि हरियाणा से दिल्ली आने वाले पानी में अमोनिया का स्तर लगातार बढ़ रहा है क्‍योंकि हरियाणा से अनुपचारित सीवेज या औद्योगिक अपशिष्ट यमुना जल में मिलने के कारण पिछले दो दिनों में इसका स्‍तर सात पीपीएम पर पहुंच गया है।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है