दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राज्य चुनाव समिति की घोषणा की है। इस समिति में भाजपा सांसद मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, अरविंदर सिंह लवली और वीरेंद्र सचदेवा जैसे 21 प्रमुख सदस्य शामिल हैं। बैजयंत पांडा, अतुल गर्ग और डॉक्टर अलका गुर्जर को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।