मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 15, 2025 7:18 अपराह्न

printer

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। आज विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किये।

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन आज कईं चर्चित चेहरों ने पर्चा दाखिल किया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय पहुंचकर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि दिल्‍ली वालों ने इस बार फिर आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने का मन बना लिया है।

    इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा से है। श्री वर्मा ने आज अपना पर्चा दाखिल किया। कांग्रेस ने इस सीट पर संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है।  

    वहीं, कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने भी आज नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर उन्‍होंने मुख्यमंत्री आतिशी पर इस क्षेत्र के लिए काम न करने का आरोप लगाया।

इस सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्‍याशी आतिशी और कांग्रेस से अलका लांबा चुनावी मैदान में है। दूसरी ओर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आज बादली विधानसभा सीट से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो करने के बाद नामांकन दाखिल किया। उनके सामने आम आदमी पार्टी के अजेश यादव हैं जिन्‍होंने आज अपना पर्चा द‍ाखिल किया। भाजपा ने इस सीट पर दीपक चौधरी को टिकट दिया है। वहीं, आज दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करने के बाद पर्चा भरा। मालवीय नगर से भाजपा के उम्‍मीदवार सतीश उपाध्याय और आम आदमी पार्टी से भाजपा में आये कैलाश गहलोत ने बिजवासन विधानसभा सीट से आज नामांकन दाखिल किया। शकूरबस्ती से आम आदमी पार्टी के सत्येंद्र जैन, विश्वास नगर से भाजपा के ओम प्रकाश, महरौली सीट से कांग्रेस की उमीदवार पुष्पा सिंह सहित निर्दलीय प्रत्‍याशियों ने आज नामांकन दाखिल किया। इस बीच राजधानी में चुनावी सरगरमी तेज हो गई है। सभी दलों सहित निर्दलीय प्रत्याशी अपने-अपने चुनावी प्रचार को गति देते हुए जनता के बीच जाकर लोगों से वोट देने कि अपील कर रहे हैं।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….