मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 23, 2025 6:29 अपराह्न

printer

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज संसद सचिवालय में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ बैठक की

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज संसद सचिवालय में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ बैठक की। इस दौरान श्री बिड़ला ने दिल्ली विधानसभा के पुस्तकालय को डिजिटल बनाने और ई-लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष की यह मुलाकात दिल्ली की विधायी विरासत के संरक्षण और आधुनिकीकरण पर संसद और विधानसभा के बीच सहयोग को लेकर हुई। यह बैठक दिल्ली विधानसभा के संस्थागत ढांचे को मजबूत करने, इसके बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और इसके कार्यों में डिजिटलाइजेशन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के प्रयासों पर केंद्रित रही।

    बैठक में, श्री गुप्ता ने लोकसभा अध्यक्ष को दिल्ली विधानसभा में चल रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। श्री बिड़ला ने दिल्ली विधानसभा के इन प्रयासों की सराहना की। दिल्ली विधानसभा को राष्ट्रीय धरोहर के रूप में विकसित करने की पहल दिल्ली की समृद्ध लोकतांत्रिक विरासत का उत्सव मनाने के साथ-साथ इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए सुलभ और प्रासंगिक बनाए रखने का लक्ष्य रखती है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

19/09/24 | 8:09 अपराह्न