जनवरी 15, 2025 1:32 अपराह्न

printer

दिल्‍ली में घना कोहरा और कम दृश्यता, उड़ान और रेल परिचालन प्रभावित

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में आज घना कोहरा और कम दृश्यता रही, जिससे उड़ान और रेल परिचालन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 9 बजे दिल्ली की दृश्यता गिरकर शून्य मीटर हो गई।

 दिल्ली आने वाली 26 रेलगाडि़यां चार घंटे तक की देरी से चल रही हैं। इनमें गोरखधाम एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, श्रम शक्ति एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, अयोध्या एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस शामिल हैं। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण कई उड़ानों में देरी की सूचना मिली है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी उड़ानों और रेलगाडि़यों की समय की जांच कर लें। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए कई स्थानों पर घने कोहरे के कारण ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला