दिल्ली में आज दोपहर के समय दिनभर धूप रहने के बाद शाम में हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्य से एक दशमलव तीन डिग्री कम 39 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो दशमलव चार डिग्री कम 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहने, तेज हवाएं चलने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।