सितम्बर 5, 2025 8:28 अपराह्न

printer

दिल्ली में अधिकांश इलाकों में मौसम साफ, कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश

राजधानी दिल्‍ली के अधिकतर इलाकों में आज दिनभर मौसम साफ रहा, वहीं कुछ इलाकों में छिट-पुट बारिश भी देखने को मिली। दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान 33 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हल्‍की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला