दिल्ली में आज शाम आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दी। इसके अतिरिक्त तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 40 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहने और बिजली कडकने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।