जनवरी 12, 2025 1:02 अपराह्न

printer

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर चुनावी वादे कर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल केवल चुनावी वादे कर लोगों को गुमराह करते हैं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वासन दिया है कि राष्ट्रीय राजधानी में सभी जन कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी और गरीबों को पक्के मकान मिलेंगे।