दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में अवैध प्रवास कराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों और दो भारतीय मददगारों को गिरफ्तार किया है। आज एक प्रेस वार्ता में दक्षिणी दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार जैन ने बताया कि पिछले एक महीने में 12 बांग्लादेशियों को निर्वासित किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध प्रवासी बांग्लादेश के दुर्गापुर के रास्ते मेघालय के बाघमारा से होकर भारत में प्रवेश करते थे। गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।
Site Admin | जनवरी 2, 2025 6:17 अपराह्न
दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में अवैध प्रवास कराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है
