दिल्ली पुलिस की टीम ने पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार से बांग्लादेश के 17 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार कर निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अपनी पूछताछ के बाद पुलिस ने पता लगाया कि ये अवैध प्रवासी, जंगल के रास्ते और एक्सप्रेस ट्रेनों के माध्यम से भारत में घुस गए और यही रह रहे थे। विदेशी पंजीकरण कार्यालय से प्रतिबंध आदेश प्राप्त करने के बाद, सभी अवैध प्रवासियों को बांग्लादेश वापस भेजने के लिए महिंद्रा पार्क थाने में हिरासत में रखा गया है।
Site Admin | जून 19, 2025 7:48 अपराह्न
दिल्ली पुलिस की टीम ने पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार से बांग्लादेश के 17 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार कर निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी है
