मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 16, 2025 5:59 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन मिलाप

दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के अंतर्गत दो नाबालिग लापता लड़कों और एक लापता नाबालिग लड़की को सुरक्षित रूप से उनके परिवार से मिलाने का कार्य किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि लापता बच्चों का पता लगाने में एक स्पेशल पुलिस टीम ने सफलता हासिल की।

इस टीम में महिला कांस्टेबल समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने लापता बच्चों की तलाश में अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि टीम ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बच्चों के परिवार और दोस्तों से मुलाकात की और गुमशुदा बच्चों के बारे में जानकारी जुटाई। इसके साथ ही, गुप्त सूत्रों की मदद से भी जांच की दिशा को मजबूत किया गया। टीम ने बच्चों की तस्वीरों और जानकारी को कई संस्थानों, पुलिस अधिकारियों और उन लोगों के साथ साझा किया जिन्होंने अतीत में टीम की मदद की थी।

    इन प्रयासों के बाद, टीम को 14 मार्च को बड़ी सफलता मिली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास तीनों लापता नाबालिग बच्चों का पता लगा लिया गया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….