दिल्ली के समृद्ध इतिहास और विरासत से लोगों को जोड़ने के लिए दिल्ली नगर निगम ने हेरिटेज वॉक कार्यक्रम आज से शुरू किया है। निगम ने बताया कि हेरिटेज वॉक हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को आयोजित की जायेगी। इस पहल का उद्देश्य लोगों को शहर की समृद्ध संस्कृति और विरासत का एक आकर्षक अनुभव प्रदान करना है, साथ ही इसके वास्तुशिल्प और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। निगम के अनुसार वॉक के दौरान, प्रतिभागी प्रतिष्ठित स्थलों की ऐतिहासिक प्रासंगिकता के बारे में जानेंगे, उनके साथ विशेषज्ञ गाइड होंगे जो आकर्षक तथ्य, कहानियाँ और सांस्कृतिक अंतर्दृष्टि साझा करेंगे। इस वॉक में लोग बिना किसी पूर्व पंजीकरण के भाग ले सकते हैं।
Site Admin | दिसम्बर 7, 2024 7:33 अपराह्न
दिल्ली नगर निगम ने हेरिटेज वॉक कार्यक्रम शुरू किया
