अगस्त 19, 2025 5:16 अपराह्न

printer

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने आज राष्ट्र सेविका समिति के गुरु पूजन कार्यक्रम में भाग लिया

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने आज राष्ट्र सेविका समिति के गुरु पूजन और गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि राष्‍ट्र सेविका समिति केवल एक संगठन नही बल्कि एक ऐसी संस्कारधारा है, जो नारी शक्ति के माध्यम से राष्ट्र का भविष्य प्रशस्‍त करती है। उन्‍होंने कहा कि अनुशासन, साधना और सेवा से ओत-प्रोत यह संगठन राष्ट्र की वास्तविक रीढ़ है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि इस संगठन ने पीढ़ी-दर-पीढ़ी संस्कार, समर्पण और त्याग की भावना को जीवित रखा है। उन्‍होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राष्ट्र सेविका समिति की सभी बहनों को शुभकामनाएँ दीं।