मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 4, 2025 5:39 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘मुख्यमंत्री जनसेवा सदन’ का शुभारंभ किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के राजनिवास मार्ग पर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का आज शुभारंभ किया। इस कार्यालय का नाम मुख्यमंत्री जनसेवा सदन रखा गया है। इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री, दिल्ली के सांसद सहित कई लोगों ने भाग लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा सदन केवल एक भवन नहीं, यह दिल्ली की आत्मा की आवाज़ होगा। उन्होंने कहा कि यह सदन दिल्ली के प्रत्येक नागरिक की चिंता, आशा, सुझाव और समाधान का केंद्र बनेगा। 
 
 
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि आज इस जनसेवा सदन की शुरुआत होने से यह पता चलता है कि मुख्यमंत्री दिल्ली के लोगों और उनकी समस्याओं के प्रति कितनी गंभीर हैं। 
 
 
वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ये सदन दिल्ली के लोगों की सेवा के लिए है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि पिछली सरकार में मुख्यमंत्री तक उनके मंत्री और विधायक भी नहीं पहुँच सकते थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जनता की मुख्यमंत्री हैं और इसीलिए मुख्यमंत्री जनसेवा सदन का आज उदघाटन हुआ है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा