मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 24, 2025 6:55 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भाग लिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भाग लिया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में दिल्ली से सम्बंधित कई विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई जिसमें हर घर नल से जल, यमुना की सफाई जैसे विषय प्रमुख रूप से शामिल थे।

वहीं पर्यटन के विषय पर एक प्रश्न का जवाब देते हुए श्रीमती गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में एक नया टूरिस्ट सर्किट बनाने का कार्य कर रही है ताकि दिल्ली में घूमने आने वाले सैलानियों को नयी नयी जगह घूमने को मिलें।

    बैठक में शामिल होने से पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछली गैर-ज़िम्मेदार सरकारों के आचरण के कारण, दिल्ली के अधिकार की बात आयोग की बैठक में नहीं रखी जा रही थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली को विकसित दिल्ली बनाने के लिए प्रतिबद्ध दिल्ली सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में विकसित भारत के लिए विकसित दिल्ली का अपना रोडमैप, देश के सभी प्रदेशों के मुखियाओं के समक्ष पेश करेगी।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान