मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 23, 2024 7:46 अपराह्न | Yamuna

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर आज वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से बातचीत की और स्थिति के बारे में जानकारी ली। अपने दौरे के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने यमुना नदी में प्रदूषण के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा है कि यमुना नदी और दिल्ली की वायु गुणवत्ता को एक सुनियोजित रणनीति के तहत खराब किया जा रहा है।

    इस बीच, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान वायदा किया था कि वे 2025 के चुनाव से पहले यमुना की सफाई स्वच्छता सुनिश्चित करेंगे और यमुना नदी में डुबकी लगायेंगे। श्री सचदेवा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है कि वे कल सुबह दस बजे आई.टी.ओ यमुना छठ घाट पर आएं और अपना वायदा पूरा करें।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

26/10/24 | 7:48 अपराह्न