मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 15, 2025 8:40 अपराह्न

printer

दिल्ली आने वाली 44 ट्रेनें और कई उड़ानें देरी से चल रही हैं

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में आज घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता कम रही। इस कारण हवाई और रेल परिचालन प्रभावित हुआ। दिल्ली आने वाली 44 ट्रेनें और कई उड़ानें देरी से चल रही हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने कल उत्तर प्रदेश और राजस्थान में रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कल हिमाचल प्रदेश में भी सर्द दिन का अनुमान है। निकोबार द्वीप समूह, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी अलग-अलग स्थानों पर कल बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कल जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी छिटपुट बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….