मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 6, 2025 9:24 अपराह्न

printer

दस ब्रिक्स देशों की संसदों ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

दस ब्रिक्स देशों की संसदों ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और आतंकवाद को कतई बर्दाश्‍त न करने की नीति में सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस महीने की 4 और 5 तारीख को ब्राजील के ब्रासीलिया में 11वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। कई दौर की गहन चर्चा और विचार-विमर्श के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार उपयोग, अंतर-संसदीय सहयोग, वैश्विक शांति और सुरक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों पर व्यापक सहमति बनी। लोकसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा कि विभिन्न मुद्दों पर भारत के रुख की व्यापक रूप से सराहना की गई और इसे सर्वसम्मति से अंतिम संयुक्त घोषणा में शामिल किया गया। आतंकवाद का मुकाबला करने की भारत की नीति को दृढ़ता से स्वीकार किया गया। भारत ने सभी आतंकी हमलों की स्पष्ट रूप से निंदा की। इन देशों की संसदों के प्रतिनिधिमंडलों ने सम्मेलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और संयुक्त घोषणा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान