मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 2, 2025 10:03 पूर्वाह्न

printer

दक्षिण मध्य रेलवे ने अब तक की सबसे अधिक माल ढुलाई दर्ज की

दक्षिण मध्य रेलवे ने पिछले महीने में एक करोड़ 20 लाख 36 हजार टन से अधिक माल ढुलाई कर अब तक की सबसे अधिक माल ढुलाई दर्ज की है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 1 करोड़ 10 लाख 64 हजार टन के रिकॉर्ड से अधिक है। यह वृद्धि मुख्य रूप से लौह अयस्क और सीमेंट की लदान में बढ़त के कारण हुई है।

 

 

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीमेंट लोडिंग पिछले साल से 18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3 करोड़ 24 लाख टन तक पहुंच गई। लौह अयस्क की लोडिंग 39 प्रतिशत बढ़कर 76 लाख टन से अधिक हो गई। कोयले की ढुलाई पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम होकर 6 करोड़ 10 लाख टन रही। हालांकि ढुलाई वाला प्रमुख उत्‍पाद बना रहा।

 

 

खाद्यान्न की ढुलाई बढ़कर 50 लाख टन हो गयी, इस्पात संयंत्रों के लिए कच्चे माल की ढुलाई बढ़कर 43 लाख टन रही। महाप्रबंधक अरुण कुमार जैन ने टीम के समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि दक्षिण मध्य रेलवे ने बुनियादी ढांचे के काम और विशेष रूप से ट्रेन संचालन के दौरान वैगन आपूर्ति को सुव्यवस्थित करके तथा रेलों की आवाजाही की निगरानी करके माल ढुलाई सेवाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

12/09/24 | 6:58 अपराह्न

हरियाणा में पहले च