मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 4, 2024 7:21 अपराह्न

printer

दक्षिण कोरिया में विपक्षी गठबंधन के सांसदों ने मार्शल लॉ लगाने के बाद राष्ट्रपति यून सुक येओल पर महाभियोग चलाने के लिए आज संसद में एक प्रस्ताव पेश किया

दक्षिण कोरिया में विपक्षी गठबंधन के सांसदों ने मार्शल लॉ लगाने के बाद राष्ट्रपति यून सुक येओल पर महाभियोग चलाने के लिए आज संसद में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसने हजारों प्रदर्शनकारियों को सड़कों पर ला दिया था। राष्ट्रपति यून ने कल मार्शल लॉ की घोषणा की, जिसकी व्यापक आलोचना हुई और दक्षिण कोरिया की पिछली तानाशाही से तुलना की गई। कडे विरोध का सामना करने के बाद राष्‍ट्रपति यून ने छह घंटे के भीतर अपना निर्णय बदल दिया।

    विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य किम योंग-मिन ने कहा कि महाभियोग पर मतदान शुक्रवार को हो सकता है। छह राजनीतिक दल इस प्रस्ताव का समर्थन करते हैं।

    महाभियोग पारित होने के लिए, दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली के कम से कम दो-तिहाई सदस्यों को इसके पक्ष में मतदान करना होगा। यून की पार्टी के पास 300 में से 108 सीटें हैं, इसलिए उनकी अपनी पार्टी के कुछ सदस्यों को प्रस्ताव का समर्थन करने की आवश्यकता होगी।

    यदि महाभियोग चलाया जाता है, तो यून को पद से निलंबित कर दिया जाएगा। इसके बाद संवैधानिक न्यायालय यह तय करेगा कि उन्‍हें स्थायी रूप से हटाया जाए या नहीं।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….