मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 5, 2025 8:11 अपराह्न

printer

दक्षिण कोरिया के विदेश और व्यापार मंत्रालयों ने बाहरी नेटवर्क से जुड़े अपने कंप्यूटरों पर चीन के डीपसीक पर लगा प्रतिबंध

दक्षिण कोरिया के विदेश और व्यापार मंत्रालयों ने बाहरी नेटवर्क से जुड़े अपने कंप्यूटरों पर चीन के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल डीपसीक पर प्रतिबंध लगा दिया है। जनरेटिव ए-आई सेवाओं के उपयोग के दौरान महत्वपूर्ण सरकारी डेटा से समझौता किया जा सकने की चिन्‍ताओं के मददे नजर सरकार ने यह कदम उठाया है। आंतरिक और सुरक्षा मंत्रालय ने भी सरकारी एजेंसियों को एक पत्र भेजकर डीपसीक और चैटजीपीटी जैसी ए-आई सेवाओं का उपयोग करते समय सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

इसमें व्यक्तिगत विवरण साझा न करने और इन सेवाओं द्वारा प्रदान किए गए परिणामों पर आँख मूंदकर भरोसा करने से बचने पर जोर दिया गया है। दक्षिण कोरिया की कुछ तकनीकी कंपनियों ने भी व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए डीपसीक के उपयोग को प्रतिबंधित करते हुए इसी तरह की नीतियाँ लागू की हैं। चीन का ए-आई ऐप-डीपसीक विश्‍व भर में जाँच का सामना कर रहा है। डच अधिकारियों ने हाल ही में इसकी गोपनीयता नीतियों की जाँच शुरू की है, जिसमें सवाल उठाया गया कि ऐप उपयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत डेटा को कैसे संभालता है। अन्य देशों में भी इसी तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है