जनवरी 3, 2025 8:30 अपराह्न

printer

दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक छोटा विमान के एक वाणिज्यिक भवन से टकरा जाने के कारण दो लोग मारे गये और 18 घायल

अमरीका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक छोटा विमान के एक वाणिज्यिक भवन से टकरा जाने के कारण दो लोग मारे गये और 18 घायल हो गये। संघीय विमानन प्रशासन के अनुसार एक इंजन का वैन्‍स आरवी-10 विमान आज तडके दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। यह हादसा लॉस एंजिलिस के 40 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित फुलर्टन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट के निकट हुआ। पुलिस के अनुसार दस लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है और आठ का इलाज घटनास्‍थल पर किया गया।