मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 5, 2024 8:06 पूर्वाह्न

printer

तेलंगाना में भाजपा ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जीतीं आठ लोकसभा सीटें

तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन कर लोकसभा सांसदों की संख्या चार से दोगुनी कर आठ कर ली है। राज्य में पार्टी के सांसदों की यह अब तक की सबसे अधिक संख्या है। वहीं कांग्रेस के हिस्‍से में हर्ष और निराशा दोनों आई। कांग्रेस ने वर्ष 2019 में जीती तीन सीटों के मुकाबले इस बार आठ सीटों पर जीत दर्ज की लेकिन पार्टी अपने गढ़ कहे जाने वाले क्षेत्रों में अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों पर विजेताओं और उनके निकटतम प्रतिद्वंदियों के बीच एक लाख से अधिक वोटों का बड़ा अंतर रहा। इन 11 सीटों में से शीर्ष दो सीटों, नलगोंडा और खम्मम, पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। नलगोंडा में के. रघुवीर रेड्डी ने 5 लाख 59 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की जो राज्य में सबसे अधिक है। रामसहायम रघुराम रेड्डी ने खम्मम में 4 लाख 67 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा के ई. राजेंद्र मल्काजगिरी से 3 लाख 91 हजार से अधिक मतों के अंतर और भाजपा महासचिव बी. संजय कुमार दो लाख 25 हजार से अधिक वोटों के अंतर से विजेता रहे। पार्टी के मौजूदा सांसद अरविंद कुमार एक लाख नौ हजार से अधिक वोटों के अंतर से दोबारा निर्वाचित हुए। भाजपा उपाध्यक्ष डी. के. अरुणा महबूबनगर से 4500 वोटों के अंतर से जीती जो राज्य में सबसे कम अंतर रहा। एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से 3 लाख 38 हजार वोटों के अंतर से जीते जो वर्ष 2019 से भी अधिक है।

राज्य में कांग्रेस और भाजपा ने आठ-आठ सीटों पर जीत दर्ज की जबकि एआईएमआईएम के खाते में एक सीट गई।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है