तेलंगाना में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी – माओवादी के 64 सदस्यों ने पुलिस महानिरीक्षक, मल्टी जोन-एक चंद्रशेखर रेड्डी और भद्राद्री कोठागुडेम जिले के पुलिस अधीक्षक रोहित राज के समक्ष आज स्वेच्छा से आत्मसमर्पण किया। इसके साथ ही पिछले दो महीनों में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की कुल संख्या 122 हो गई है। पुलिस महानिरीक्षक ने मीडिया को बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में 48 पुरुष और 16 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को तत्काल सहायता के रूप में 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग आने वाले दिनों में उनके पुनर्वास के लिए भी सहायता प्रदान करेगा।
Site Admin | मार्च 15, 2025 8:29 अपराह्न
तेलंगाना में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी – माओवादी के 64 सदस्यों का आत्मसमर्पण
