तेलंगाना में आज राज्य स्थापना दिवस जोर शोर से मनाया जा रहा है। राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और सभी राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं ने समारोह में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य आधिकारिक समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने तेलंगाना राइजिंग 2047 नामक एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है, जिसका उद्देश्य राज्य को उस समय तक 3 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था और आने वाले दस वर्षों में एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाना है।