मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 2, 2025 1:10 अपराह्न

printer

तेलंगाना: जीएसआई की रिपोर्ट के आधार पर श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग बचाव अभियान समाप्‍त किया गया

तेलंगाना सरकार ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण-जीएसआई की रिपोर्ट के आधार पर श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग बचाव अभियान समाप्‍त कर दिया है। राज्य के सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने कल नागरकुरनूल में बताया कि जीएसआई की एक रिपोर्ट के बाद अभियान वापस ले लिया गया है जिसमें दुर्घटना के वास्तविक स्थल पर आगे बढ़ने में बचाव कर्मियों के लिए खतरा हो सकता था।

 

 

श्री रेड्डी ने कहा कि भारतीय सेना सहित विभिन्न संगठनों की सभी विशेषज्ञ टीमों को वापस बुला लिया गया है और सुरंग परियोजना के लिए तरीके और साधन सुझाने के लिए एक विशेषज्ञ टीम का गठन किया गया है।

 

 

श्रीशैलम सुरंग के आंशिक रूप से ढह जाने से इंजीनियरों और श्रमिकों सहित कुल आठ व्यक्ति मलबे में फंस गए थे। कई एजेंसियों द्वारा चलाए गए 65 दिनों के लंबे बचाव अभियान के बाद दो शव बरामद किए गए जबकि छह अन्‍य लोगों का पता नहीं चल सका।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….