सरकार की ओर से पिछले साल अगस्त में शिकायतों के निपटान के लिए जारी व्यापक दिशानिर्देश जारी होने के बाद से तीन लाख 66 हजार शिकायतों का निर्धारित समय सीमा 21 दिन में समाधान किया गया है। राज्यसभा में आज एक लिखित उत्तर में कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि 90 मंत्रालयों और विभागों ने केन्द्रीय लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली पोर्टल पर 54 हजार शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष 28 लाख से अधिक शिकायतों का समाधान किया गया और इनमें से दस हजार, 28 मंत्रालयों से संबंधित थी। सात लाख साठ हजार से अधिक शिकायतें राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों से संबंधित थी।
Site Admin | फ़रवरी 6, 2025 8:35 अपराह्न
तीन लाख 66 हजार शिकायतों का निर्धारित समय सीमा 21 दिन में समाधान
