भारतीय एथलीटों ने ताइवान एथलेटिक्स ओपन चैंपियनशिप में 12 स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीत लिए हैं। ताइपे में चैंपियनशिप के दूसरे और अंतिम दिन कल भारतीय खिलाडि़यों ने छह स्वर्ण, तीन रजत सहित 10 पदक जीते।
कल स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में तीन बार की राष्ट्रीय चैंपियन विथ्या रामराज, पुरुषों के भाला फेंक में रोहित यादव, महिलाओं की 800 मीटर में पूजा, पुरुषों की 800 मीटर में कृष्ण कुमार और महिलाओं की भाला फेंक में अन्नू रानी शामिल थीं।
संतोष टी, विशाल टीके, धर्मवीर चौधरी और मनु टीएस की टीम ने भी पुरुषों की चार गुणा चार सौ मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यशस पलाक्ष ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता। भारत ने दूसरे दिन महिलाओं की लंबी कूद में दोहरा पोडियम हासिल किया जब शैली सिंह और एंसी सोजन दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।