मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 8, 2025 8:26 अपराह्न

printer

डॉक्‍टर जयशंकर फ्रांस में विदेश मंत्री ज्‍यां नोएल बैरोट के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर भारत के रणनीतिक संबंधों को और मजबूत बनाने तथा विविध क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को नई गति देने के लिए फ्रांस, यूरोपीय संघ और बेल्जियम की सात दिन की यात्रा पर हैं।

    डॉक्‍टर जयशंकर फ्रांस में विदेश मंत्री ज्‍यां नोएल बैरोट के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वे फ्रांस के वरिष्ठ राजनेताओं से भी मुलाकात करेंगे और योजनाकारों तथा मीडिया से बातचीत करेंगे। वे भूमध्य सागरीय रायसीना वार्ता में भी शामिल होंगे। यह वार्ता 12 और 13 जून को होगी।

    इस बीच, यूरोपीय संघ की यात्रा के दौरान, डॉक्‍टर जयशंकर यूरोपीय संघ की शीर्ष प्रतिनिधि और उपाध्यक्ष काजा कलास के साथ रणनीतिक वार्ता करेंगे। वे यूरोपीय आयोग के शीर्ष नेतृत्व और यूरोपीय संसद के वरिष्ठ सांसदों से भी मिलेंगे। बेल्जियम में, डॉक्टर जयशंकर का उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मैक्सिम प्रीवोट के साथ विचार-विमर्श का कार्यक्रम है। वे बेल्जियम में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान