मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 30, 2025 3:49 अपराह्न

printer

डेंगू की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

देहरादून में डेंगू की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर सर्वे, मच्छर रोधी उपाय और व्यापक जागरूकता अभियान शुरू कर दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी अस्पतालों में डेंगू की जांच और इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग को पहले ही धनराशि भी जारी कर दी है। आशा कार्यकत्री, वॉलिंटियर्स और रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा घर-घर सर्वे किया जा रहा है।

डेंगू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि यह बीमारी एडिस मच्छर के काटने से फैलती है और इसका कोई विशिष्ट इलाज नहीं है, इसलिए बचाव ही सबसे प्रभावी उपाय है।

एडवाइजरी के अनुसार, डेंगू से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, मच्छरदानी और मच्छर भगाने वाली क्रीम के उपयोग की सलाह दी गई है। घर और आसपास पानी जमा न होने देना, टंकियों को ढक कर रखना और साफ-सफाई बनाए रखना जरूरी बताया गया है।

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, स्कूलों, होटलों, रिहायशी क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर जलजमाव मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम और ग्राम पंचायतों को स्वच्छता अभियान चलाकर डेंगू मच्छरों के पनपने से पहले ही रोकथाम के निर्देश दिए गए हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….