मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 29, 2025 1:54 अपराह्न

printer

टेबल टेनिस: भारत के मानव ठक्कर ने डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर इवेंट के अंतिम आठ के लिए क्वालीफाई किया

टेबल टेनिस में, भारत के मानव ठक्कर ने डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर इवेंट के अंतिम आठ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ऐसा करने वाले ठक्‍कर पहले भारतीय हैं। उन्होंने आज चेन्नई में डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर में पुरुष सिंगल्‍स प्री-क्वार्टर फाइनल में जर्मनी के आंद्रे बर्टेल्समेयर को तीन-दो से हराया।

 

पहला सेट दस-बारह से हारने के बाद, मानव ने वापसी करते हुए अगले दो सेट बारह-दस और पन्‍द्रह-तेरह से जीतकर दो-एक की बढ़त बना ली। बर्टेल्‍समेयर ने चौथे सेट में ग्‍यार‍ह-छह की जीत के साथ दो-दो से बराबरी कर ली। हालांकि, मानव ने अपना धैर्य बनाए रखा और अंतिम सेट ग्‍यारह-पांच से जीत कर क्‍वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

 

इस बीच, महिला सिंगल्‍स में, भारत की कृत्तिका रॉय को आज प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान की तीन बार की विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता मियू नागासाकी से शून्‍य-तीन से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही महिला सिंगल्‍स में भारत की चुनौती समाप्‍त हो गई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है