मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 13, 2024 8:08 अपराह्न

printer

झारखण्‍ड में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान आज शांतिपूर्ण सम्‍पन्‍न

झारखण्‍ड में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान आज शांतिपूर्ण सम्‍पन्‍न हो गया। शाम पांच बजे तक 65 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। सर्वाधिक 77 प्रतिशत से ज्‍यादा मतदान खरसावां विधानसभा क्षेत्र में हुआ। इस चरण में राज्‍य के 15 जिलों की 43 सीट पर वोट डाले गये। मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी के रविकुमार ने बताया कि अभी दूरदराज के इलाकों से मतदान के आंकडे आने हैं जिसके बाद कुल मतदान प्रतिशत में बढोत्‍तरी हो सकती है। आज के मतदान में 683 उम्‍मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला ईवीएम में सुरक्षित हो गया। पहले चरण के चुनाव के प्रमुख उम्‍मीदवारों में सरायकेला से पूर्व मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन, रांची से राज्‍यसभा सांसद और झामुमो उम्‍मीदवार महुआ माझी, लोहरदगा से कांग्रेस के रामेश्‍वर ओराव और जमशेदपुर पश्चिम से जदयू के सरयू राय शामिल हैं। दूसरे चरण का मतदान 20 तारीख को होगा। मतगणना इस महीने की 23 तारीख को की जायेगी।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….