मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 19, 2024 5:14 अपराह्न

printer

झारखंड हाई कोर्ट ने शैक्षणिक संस्थानों और धार्मिक स्थलों के आसपास बार एवं रेस्टोरेंट के संचालन पर चिंता जताई

झारखंड हाई कोर्ट ने शैक्षणिक संस्थानों और धार्मिक स्थलों के आसपास बार एवं रेस्टोरेंट के संचालन पर चिंता जतायी है। अदालत ने ऐसी जगहों में बार एवं रेस्टोरेंट चलाने की अनुमति नहीं देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि लाइसेंस की शर्तों के अनुसार रात 12 बजे के बाद किसी भी हालत में बार एवं रेस्टोरेंट खुला नहीं रखना चाहिए। कोर्ट ने रांची के एक बार के देर रात तक खुला रहने और चुटिया के एक्सट्रीम बार में युवक की हत्या पर संज्ञान लिया है। कोर्ट के आदेश पर कल रांची के डीसी, एसएसपी और उत्पाद आयुक्त कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए।

 

मामले में कोर्ट ने नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो के अधिवक्ता से कहा कि सैटेलाइट मैपिंग के जरिए झारखंड के जिलों में अफीम की हो रही खेती का पता लगाने की कोशिश करें। वहीं रांची एसएसपी को शहर में अफीम, चरस और गांजा की रोकथाम पर अभियान चलाने को कहा।

 

कोर्ट ने अगली सुनवाई में रांची एसएसपी को ड्रग्स की रोकथाम में विफल रहने वाले पुलिस पदाकारियों पर कार्रवाई के संबंध में जानकारी भी मांगी। मामले की अगली सुनवाई 26 जून को होगी।
रांची

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है