झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार कल शाम समाप्त हो जाएगा। सभी राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
गोमिया, सिंदरी और नाला में चुनाव सभाओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्यमंत्री हेमत सोरेन पर भ्रष्टाचार और कुशासन का आरोप लगाया। श्री नड्डा ने हेमंत सोरेन पर झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों को शरण देने का भी आरोप लगाया।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा उन्हें निशाना बना रही है। गिरिडीह, जामा और जामताड़ा में रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दों से भटका रही है।
महागामा में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, आजसू और वामपंथी दलों के नेताओं ने भी झारखंड के कई क्षेत्रो में रैलियां और रोड शो किए। झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 20 नवंबर को और मतगणना 23 नवम्बर को होगी।