झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों ने आज शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची में राजभवन में इन मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए मंत्रिमंडल में कुल ग्यारह मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के छह, कांग्रेस के चार और राष्ट्रीय जनता दल के एक मंत्री हैं।
Site Admin | दिसम्बर 5, 2024 7:56 अपराह्न
झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों ने आज शपथ ली
