मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 16, 2024 12:38 अपराह्न

printer

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान तेज

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन -एनडीए और इंडिया गठबंधन के बड़े नेता अपने-अपने उम्मीादवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह दुमका, देवघर और धनवार में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खरगे जामताड़ा और खिजरी में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरे राज्य में आज छह र‍ैलियों को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव गोड्डा में जनसभा को संबोधित करेंगे। अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती दुमका और जामताड़ा में रैलियां करेंगे।

 

भारतीय जनता पार्टी के कई नेता शिवराज सिंह चौहान, हिमन्ता बिस्व सरमा और चंपाई सोरेन एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन पार्टी और वाम दलों के नेता भी राज्य के विभिन्न भागों में रैलियां और रोड शो करेंगे।

 

विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 20 नवम्बर को 38 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। 23 नवम्बर को मतगणना होगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है