मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 12, 2025 9:35 अपराह्न

printer

झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में जगुआर का एक जवान शहीद

झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में झारखंड जगुआर का एक जवान शहीद हो गया, जबकि कोबरा बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कोबरा बटालियन के विष्णु सैनी और झारखंड जगुआर के सुनील धान को बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया, जहां सुनील धान की मौत हो गई। दोनों जवान नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में घायल हो गए। कोबरा बटालियन, सीआरओएफ, झारखंड जगुआर और चाईबासा पुलिस बल द्वारा इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
 
इस बीच लातेहार जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस बलों द्वारा चलाए गए एक अन्य सर्च ऑपरेशन में माओवादी संगठन टीपीसी के दो सबजोनल कमांडर समेत छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से चार राइफल, एक ऑटोमेटेड रिवॉल्वर, एक मोटरसाइकिल और नक्सली साहित्य के साथ एक हजार से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है