राज्य सरकार ने पलामू के जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी कानू राम नाग को गलत जाति प्रमाण पत्र देने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार नाग ने सेकेंड जेपीएससी में मुंडा जाति का प्रमाण पत्र देकर नौकरी हासिल की थी, जबकि वे तमाड़िया जाति से हैं। तमाड़िया अत्यंत पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में आता है। सरकार ने इसकी समीक्षा की, जिसके बाद उन्हें फर्जी तरीके से नौकरी पाने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
Site Admin | अक्टूबर 10, 2024 12:18 अपराह्न
झारखंड: पलामू के जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी कानू राम नाग को गलत जाति प्रमाण पत्र देने के आरोप में सेवा से बर्खास्त किया गया