झारखंड और ओडिसा की सीमा पर तलाशी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान सत्यवान कुमार सिंह ने उपचार के दौरान आज अस्पताल में दम तोड दिया। घायल जवान को पहले राउर केला और बाद में रांची के अस्पताल में ले जाया गया था। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जवान की शहादत पर संवेदना व्यक्त की है।
Site Admin | जून 14, 2025 7:29 अपराह्न
झारखंड और ओडिसा की सीमा पर विस्फोट में घायल केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान सत्यवान कुमार सिंह ने आज अस्पताल में दम तोड दिया
