मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 16, 2024 5:37 अपराह्न

printer

जिला भाजपा कुल्लू की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया

देव सदन कुल्लू में जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों के उपरान्त पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को ले कर जिला भाजपा कुल्लू की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक पूर्व मंत्री एवम् मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी गोविंद ठाकुर द्वारा ली गई। बैठक में हर विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने  समीक्षा बैठक में बहुमूल्य सुझाव दिए। सभी सुझावों पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत की जीत को सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।इस संसदीय क्षेत्र के चुनाव में 
कुल्लू, मनाली सहित बंजार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को अच्छी बढ़त मिली है। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए बधाई दी। बैठक में केन्द्र में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार  एन डी ए सरकार बनने पर बधाई दी गई।हिमाचल प्रदेश से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को केन्द्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी।
बैठक में नितिन गडकरी को लगातार तीसरी बार केंद्र सरकार में  सड़क परिवहन मंत्री बनने पर बधाई दी। भविष्य में संगठन को कैसे मजबूत किया जाए इस विषय पर भी समीक्षा बैठक में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।बैठक में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी,आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार,पूर्व विधायक महेश्वर सिंह,कुल्लू से 2022 के प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर, पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर,पूर्व जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा,अनुसूचित जन जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युव राज बौद्ध,प्रदेश सह मिडिया प्रभारी दानवेंद्र सिंह,जिला भाजपा महामंत्री अमर ठाकुर,जिला महामंत्री बलदेव महंत, सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी,जिला भाजपा पदाधिकारी,सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के जिला सहित मंडल अध्यक्ष एवम महामंत्री उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है