मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 17, 2024 4:35 अपराह्न

printer

जिला कुल्लू में करीब ढ़ाई महीने से बंद पड़ी रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइड़िंग 16 सितंबर से दोबारा शुरू

जिला कुल्लू में करीब ढ़ाई महीने से बंद पड़ी रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइड़िंग 16 सितंबर से दोबारा
शुरू हो गई हैं। बरसात के चलते राफ्टिंग और पैराग्लाइड़िंग पर लगाए गए प्रतिबंध को प्रशासन ने हटा दिया है। मानसून सीजन होने के चलते ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण जिला कुल्लू में रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइड़िंग 15 जुलाई  के बाद से बंद पड़ी थी। इससे कुल्लू मनाली घूमने आने वाले पर्यटकों को मायूस होना पड़ रहा था तथा साथ ही यहाँ के पर्यटन कारोबार पर भी असर पड़ रहा था। बरसात के मौसम में कुल्लू-मनाली के अधिकत्तर होटल खाली चल रहे थे और कुल्लू-मनाली का पर्यटन कारोबार पुरी तरह से मंदा चल रहा था। राफ्टिंग और पैराग्लाइड़िंग के कारोबार से जुड़े युवा तो करीब ढ़ाई महीने से बेकार बैठे थे। अब कुल्लू जिला में दोबारा से साहसिक गतिविधियां शुरू होने से कारोबार से जुड़े युवाओं के चेहरे खिल गए हैं। कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारेाबारियों को उम्मीद है कि जिला कुल्लू में रिवर राफ्टिंग और पैरा ग्लाइड़िंग शुरू होने से पर्यटन कारोबार भी गति पकड़ेगा।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है