मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 4, 2023 4:58 अपराह्न | HIMACHAL PRADESH NEWS

printer

जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी ने पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर के साथ शिष्टाचार भेंट की

जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के कन्याल गांव में जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी ने पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर के साथ शिष्टाचार भेंट की। तो वही महिला मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर के साथ चर्चा की गई। इस दौरान जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमलेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रही। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने उपस्थित सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभी से महिला मोर्चा फील्ड में डट जाएं और अधिक से अधिक महिलाओं को महिला मोर्चा के साथ जोड़ा जाए। ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी अधिक सुनिश्चित की जा सके। जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने बताया कि जिला कुल्लू महिला मोर्चा का अब गठन किया जा चुका है और मंडल स्तर पर भी कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है। ऐसे में अब जिला कुल्लू महिला मोर्चा की विशेष बैठक में आयोजित की जाएगी और उसके बाद मंडल स्तर पर भी महिला मोर्चा की बैठकर ली जाएगी। वही बूथ स्तर पर भी अधिक से अधिक महिलाओं को महिला मोर्चा के साथ जोड़ने के बारे में काम किया जाएगा और केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं के सम्मान में जो योजनाएं चलाई जा रही है। उसका भी अधिक से अधिक प्रचार किया जाएगा। जिला कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता खेमा दीपक ने बताया कि बीते माह ही केंद्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं की सुविधा के लिए गैस सिलेंडर के दाम कम किए हैं। इसके अलावा देशभर में उज्ज्वला योजना के तहत फिर से महिलाओं को सिलेंडर दिए जा रहे हैं। जिससे महिलाओं को खाना बनाने में काफी आसानी हो रही है। ऐसे में जिला कुल्लू में भी महिलाओं को केंद्र की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव मनीषा सूद, प्रदेश सचिव और प्रदेश आई टी प्रभारी वर्षा ठाकुर, प्रदेश आईटी संयोजक सुनीता कटोच, मंडी संसदीय आईटी प्रभारी कुसुम लता, जिला महामंत्री अनीता शर्मा, पुष्पा ठाकुर, जिला प्रवक्ता खेमा दीपक, चेतना शर्मा, अनुपमा कंबोज, सोशल मीडिया प्रभारी पूनम महंत, जिला उपाध्यक्ष द्रौपता मौजूद रही।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है