जापान, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, सऊदी अरब और जॉर्डन सहित कई देशों ने आज संयुक्त अरब अमीरात पर ईरान द्वारा किए गए हालिया हमले की कड़ी निंदा की है। फुजैराह में हुए इस हमले में घायल हुए लोगों में तीन भारतीय नागरिक भी शामिल थे।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने इस हमले पर गहरी चिंता व्यक्त की है। आयरलैंड की विदेश मंत्री हेलेन मैकएंटे ने कहा है कि आयरलैंड ईरान द्वारा किए गए इस मिसाइल और ड्रोन हमलों की निंदा करता है और सभी पक्षों से खाड़ी क्षेत्र में युद्धविराम बनाए रखने का आग्रह करता है। उन्होंने यह भी कहा कि नौवहन की स्वतंत्रता बहाल की जानी चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन किया जाना चाहिए।
ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्रालय ने ईरान के अकारण मिसाइल और ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा की और अमीरात और ओमान के साथ पूर्ण एकजुटता व्यक्त की। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने तनाव कम करने, संयम बरतने और राजनीतिक समाधान तक पहुंचने के लिए राजनयिक प्रयासों का समर्थन करने का आह्वान किया।