मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 22, 2025 7:57 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में हमलावरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू

जम्मू-कश्मीर में आज दोपहर अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में अज्ञात आतंकवादियों ने पर्यटकों के एक समूह पर हमला किया। यह हमला श्रीनगर मुख्यालय से करीब 85 किलोमीटर दूर पहलगाम के बैसरन वन क्षेत्र में हुआ। इस हमले में कुछ पर्यटक घायल हो गए और कुछ लोग हताहत हुए। हालांकि, घायलों और मृतकों की सही संख्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना पर दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि मृतकों की संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है और स्थिति स्पष्ट होने पर आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी जाएगी। घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आतंकवादी हमले की निंदा की है और कहा है कि इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। उन्होंने अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। श्री मोदी ने कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

    इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को पहलगाम आतंकी हमले की घटना के बारे में जानकारी दी। गृहमंत्री सभी एजेंसियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के लिए श्रीनगर रवाना हो गए हैं। श्री शाह ने घटना के संबंध में वर्चुअल माध्‍यम से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की। पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि इस कायराना आतंकी कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी आतंकी हमले की निंदा की है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….