मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 22, 2025 9:12 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की सभी दलों के नेताओं ने कड़ी निंदा की है

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की सभी दलों के नेताओं ने कड़ी निंदा की है। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि इस कायराना हमले में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है और इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि निर्दोष नागरिकों पर यह हमला कायराना है। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी हमले की निंदा करते हुए पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाकर किया गया हमला निंदनीय और दर्दनाक है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद से लड़ने के लिए पूरा देश एकजुट है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने घटना की निंदा की है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

14/09/24 | 5:49 अपराह्न